आज 17 सितम्बर 2019 को भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी का 69 वां जन्म दिन है। सभी भारतवासियों के प्रिय प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1940 को हुआ था। उनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद मोदी और माता का नाम हीरा बेन है।

हम आपको बताएंगे की अपने जन्म दिन के अवसर पर मोदी क्या-क्या करने वाले हैं
आज अपने जन्मदिन पर मोदी सबसे पहले अपनी माँ हीराबेन का आशीर्वाद लेने गांधीनगर (गुजरात) जाएंगे और उनके साथ कुछ वक़्त बिताएंगे। आप सबको पता ही है की मोदी अपनी माँ के बहुत करीब हैं और अपने जन्म दिन पर या जब कभी मौका मिलता है तो उनका आशीर्वाद लेने जरूर जाते हैं।
UIDAI: आधार में बिना किसी डॉक्यूमेंट के अपडेट हो जाएंगी ये डिटेल
उसके बाद मोदी गरुड़ेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे
आपको बता दें के यह मंदिर गुजरात के केवडिया में स्थित है और भगवान शिव के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, यह लगभग २००० साल पुराण मंदिर है। जैसा कि आपको पता ही है कि मोदी भगवान शिव के परम भक्त हैं और मंदिरों से उनका खासा लगाव भी है। पाठकों को ये भी बता दें की सरदार बल्लभ भाई पटेल की नवनिर्मित स्टेचू ऑफ़ यूनिटी भी केवडिया में ही स्थित है और नर्मदा में बना सरदार सरोवर बाँध भी पास में ही है। केवडिया अब एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हो गया है।
किसान मानधन योजना हुई लॉन्च, प्रति माह 3000 रुपए मिलेगी पेंशन
प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात में एक जन सभा को भी सम्बोधित करेंगे। तो ये मोदी के जन्मदिन का पूरा कार्यक्रम है ।प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का देश ही नहीं दुनिया भर में रह रहे सारे भारतीयों को बड़ी बेसब्री से इंतज़ार रहता है और दुनिया भर से उनको बधाई सन्देश आते हैं जिसमे दुनिया के सारे बड़े नेता और जानी मानी हस्तियां शामिल हैं। आज भी हम यही उम्मीद करते हैं के मोदी जी को ढेरो शुभकामनाएं आएंगी।