खेल मंत्रालय ने पद्म सम्मान में जिन लोगों का नाम भेजना था उसकी लिस्ट सरकार को प्रदान कर दी है। आपको बता दें कि
भारतीय खेल इतिहास में पहली बार एक महिला एथलीट को देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण देने की सिफारिश की गई है। खेल मंत्रालय ने छह बार की विश्व चैंपियन बॉक्सर मैरीकॉम का नाम आगे किया है। मैरीकॉम को 2013 में पद्म भूषण और 2006 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।
इससे भी दिलचस्प यह है कि खेल मंत्रालय की ओर से 9 एथलीट के नाम पद्म सम्मान के लिए भेजे गए हैं और सभी नाम बेटियों के हैं। विश्व चैंपियन बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का नाम पद्म भूषण के लिए प्रस्तावित किया गया है, जोकि देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। सिंधु का नाम इस सम्मान के लिए 2017 में भी भेजा गया था, लेकिन वह अंतिम सूची में जगह नहीं बना पाईं। उन्हें 2015 में पद्म श्री मिला था।
पीवी सिंधु ने BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतकर का रचा इतिहास
आपको बता दें कि पद्म विभूषण सम्मान अब तक तीन पुरुष खिलाड़ियों को मिल चुका है। वे हैं, चेस खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (2007), महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर (2008) और पर्वातारोही सर एडमंड हिलेरी (2008, मरनोपरांत)।
बता दें कि मैरी कॉम और सिंधु के अलावा अन्य 7 महिला खिलाड़ियों का नाम पद्म श्री के लिए प्रस्तावित हैं। ये खिलाड़ी हैं, कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट, टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, महिला क्रिकेट टीम की टी 20 कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी कैप्टन रानी रामपाल, पूर्व निशानेबाज सुमा शिरुर और पर्वातारोही जुड़वा बहनें ताशी और नुंगशी मलिक।
इन प्रस्तावित नामों को गृह मंत्रालय के पद्म अवार्ड कमेटी को भेज दिया गया है। तो वहीं अवार्ड के लिए चयनित नामों का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2020 को किया जाएगा।
[…] पद्म सम्मान के लिए खेल मंत्रालय ने भे… […]